*चुनावी रंजिश में प्रधानी के दावेदार की हत्या से दहला बहराइच* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया जिला क्राईम संवाददाता शिव कुमार द्विवेदी गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया जिला क्राईम संवाददाता शिव कुमार द्विवेदी गोंडा

 गोंडा मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर जनपद बहराइच में इस समय हत्याओं का शिलशिला तो जैसे रुकने का नाम नही ले रहा है।जबकि पुलिस प्रशासन हमेशा हत्या हो जाने के बाद यही कहती नजर आती है कि अपराधियों को बख्शा नही जाएगा/ थाना पयागपुर के अकरौरा में प्रधान पद के दावेदार धर्मेंद्र चौधरी पंचायत चुनाव संबंधी कुछ कागजात बनवाने के लिए गुरुवार सुबह घर से गये थे समय रहते घर न पहुंचे तो घरवालों ने काफी खोजबीन के बाद देर रात स्थानीय थाना पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की ही थी कि पता लगा देहात कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास नहर के किनारे झाड़ी में लावारिश लाश देखी गयी है सूचना  पर पुलिस मौके पर गई जहाँ मृतक की पहचान गायब धर्मेंद्र के रूप में हुई/हत्या,की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिवारीजनों के साथ बहराइच के गोंडा हाईवे पर  रोड जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

 *वीओ* /जनपद बहराइच के थाना पयागपुर के ग्राम सभा अकरौरा की निर्वतमान प्रधान नीलम चौधरी के पुत्र व सम्भावित प्रत्याशी सुमन चौधरी के पति 32 वर्षीय धर्मेंद्र चौधरी की बीती रात हत्या कर दी गई। वह गुरुवार को सुबह नाै बजे किसी काम से बहराइच मोटरसाइकिल से अकेले गया था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर लोगों ने फोन पर संपर्क करना चाहा तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। इस पर घर वालों ने किसी अनहोनी की आशंका के आधार पर पुलिस को सूचना दी। प्रातः देहात कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास नहर के किनारे झाड़ी में लावारिश लाश की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई। मृतक की पहचान गायब धर्मेंद्र के रूप में की गई। सूचना पाकर कप्तान के पहुंचने के पहले ही मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल के साथ अपनी सूझबूझ से जाम हटवाया वही मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने कहा कि दोषी किसी भी सूरत में बख्से नही जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*