सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इन मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से घर पर ही चेक कर पाएंगे ऑक्सीजन, पल्स रेट, ब्लड प्रेशर समेत बहुत कुछ




  ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा

सल न्यूज़: आप घर पर बैठ कुछ मेडिकल हेल्थ गैजेट्स के जरिए आप अपने ब्लड प्रेशर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, ऑक्सीजन लेवल, पल्स रेट समेत कई अन्य चीजों को ट्रैक कर सकते हैं। हम जो भी मेडिकल गैजेट आपको इस लेख में बता रहे हैं उन्हें खरीदने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर करें।

नई दिल्ली। कई बार जब हम डॉक्टर के पास जाते हैं और वो हमसे कुछ नॉर्मल से सवाल करता है तो हम उसका जवाब नहीं पाते हैं क्योंकि हम में से किसी को भी यह आदत नहीं है कि हम अपनी हेल्थ को ट्रैक करें। रेग्यूलर हेल्थ चेकअप के साथ डॉक्टर के लिए बिमारी का पता लगाना बेहद आसान हो जाता है। यह काम आप आसानी से घर पर भी घर सकते हैं।

आप घर पर बैठ कुछ मेडिकल हेल्थ गैजेट्स के जरिए आप अपने ब्लड प्रेशर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, ऑक्सीजन लेवल, पल्स रेट समेत कई अन्य चीजों को ट्रैक कर सकते हैं। इस तरह के कई मेडिकल गैजेट्स मार्केट में उपलब्ध हैं जो दिन प्रतिदिन आपकी हेल्थ को ट्रैक करने में आपकी मदद करेंगे। हालांकि, जब भी किसी मेडिकल गैजेट को खरीदने की बात आती है तो यह बेहद जरूरी हो जाता है कि आप इन्हें खरीदने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। ऐसे में हम जो भी मेडिकल गैजेट आपको इस लेख में बता रहे हैं उन्हें खरीदने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर करें।

हार्ट हेल्थ ट्रैकर: एक पोर्टेबल पर्सनल ECG मॉनिटर के जरिए आप दैनिक आधार पर ECG को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इससे आपके हार्ट हेल्थ को ट्रैक किया जा सकता है। ये रिकॉर्डिंग या ट्रैकिंग डॉक्टरों के लिए शुरुआती दौर में ही किसी भी तरह की अनियमितताओं को निर्धारित करने के लिए सूचना का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन सकती है। हालांकि, एक पोर्टेबल पर्सनल ECG मॉनिटर को खरीदने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ड प्रेशर ट्रैकर: हर व्यक्ति के पास एक ऑटोमैटिक इलेक्ट्रॉनिक ब्लड प्रेशर मॉनिटर होना आवश्यक होता है। कुछ इस तरह की डिवाइस लेनी चाहिए जो पल्स दर को भी दिखाती है। इसे खरीदने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें जिससे आप यह जान पाएं कि कौन-सी डिवाइस ज्यादा बेहतर है।

ऑक्सीजन लेवल ट्रैकर: आजकल कोरोना के चलते ऑक्सीमीटर काफी चलन में है। यह व्यक्ति के शरीर में ऑक्सीजन लेवल के साथ-साथ खून में ऑक्सीजन के प्रवाह को भी मापता है। यह एक छोटी और सस्ती डिवाइस है। इसके जरिए ऑक्सीजन लेवल को मापने के लिए व्यक्ति को अपनी इंडेक्स फिंगर इस डिवाइस में डालनी होती है। इसे खरीदने से पहले भी डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ब्लड ग्लूकोस ट्रैकर: ग्लूकोमीटर खून में ग्लूकोज के लेवल को मापता है। हालांकि, यह हर किसी के लिए सही नहीं है। ग्लूकोमीटर को ज्यादातर डॉक्टरों द्वारा ही रिकमंड किया जाता है।

बुजुर्गों के लिए इमरजेंसी डिवाइस: मेडिकल अलर्ट सिस्टम घर के बुजुर्गों के लिए एक उपयोगी डिवाइस है। जब वो असहज महसूस करते हैं तो वो इसमें दिए गए बटन को प्रेस कर सकते हैं और मदद बुला सकते हैं। मेडिकल इमरजेंसी के लिए यह डिवाइस काफी उपयोगी है। इसे बुजुर्गों के गले में लटका दिया जाता है। इसके लिए कौन-सी डिवाइस अच्छी है यह आप किसी मेडिकल प्रोफेशनल से पूछ सकते हैं।

पेन मैनेजमेंट: घर पर पेन रिलीफ डिवाइस का होना काफी उपयोगी साबित होता है। इसमें कई तरह की डिवाइस शामिल हैं जैसे हॉट पैड्स, मसाजर, नर्व स्टीमुलेटर आदि। अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सही डिवाइस लेने के लिए अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

बॉडी टैम्प्रेचर ट्रैकर: आजकल कॉन्टैक्टलेस IR थर्मोमीटर का चलन है। हालांकि, इसे लेने के लिए ही आप अपने चिकित्सक से परामर्श करेंगे तो बेहतर होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*