*गोंडा जिले में पैदल पहुंचेंगे गैर जनपदीय हजारों भुजवा मेला के भक्त, मेला प्रमुख ने दी जानकारी*




   ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा

*_गोंडा 4 अप्रैल।_*
*_हर साल की तरह इस बार भी चैत्र नवरात्रि में गोंडा जिले में पैदल गैर जनपदीय हजारों भुजवा मेला के भक्त आवेंगे। इस बात की जानकारी फैज़ाबाद निवासी मेला प्रमुख शत्रोहन गुप्ता ने दूरभाष पर दी है। मेला प्रमुख ने बताया कि इनकी हजारों की टीम अपने अपने सुल्तानपुर, बाराबंकी, फैज़ाबाद, अमेठी, सुल्तानपुर, अकबरपुर टांडा आदि अनेक जिलो से पैदल 15 अप्रैल को घरों से प्रसिद्ध देवीपाटन मंदिर देवी दर्शन को निकलेंगे। उन्होंने बताया कि यह लोग पूर्व निर्धारित स्थानों पर मिलते रहेंगे और रात्रि विश्राम व भोजन करते हुए आगे की यात्रा तय करके नवरात्रि के अंत मे देवीपाटन मा के दर्शन पूजन करेंगे। मेला प्रमुख ने बताया कि यह इनकी कई दशकों पुरानी परंपरा है जो आगे भी जारी रहेगी और कहा कि बीते साल लाकड़ाऊंन में यह कार्यक्रम पहली बार रद्द हुवा था। मेला प्रमुख ने बताया कि यात्रा की तैयारी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में करीब 10 हजार संख्या की उम्मीद है। कहा कि यह लोग 16 अप्रैल को गोंडा परिक्षेत्र में पहुंचेंगे और 18 अप्रैल तक जिले के अंदर रहेंगे। इस क्रम में 16 अप्रैल को उमरी बेगमगंज क्षेत्र में जबकि 18 अप्रैल की शाम को इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव स्थित प्राचीन पोखरे पर यह लोग मौजूद रहेंगे, और अयाह में रात्रि विश्राम कर 19 अप्रैल की अलल सुबह आगे बलरामपुर की तरफ पैदल रवाना होंगे। मेला प्रमुख ने बताया कि यात्रा और रूट चार्ट के बाबत गोंडा जिले के एलआईयू अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता हो चुकी है।_*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*