*69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में खाली हैं करीब पांच हजार पद, भरने की हो रही तैयारी**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा
69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में खाली हैं करीब पांच हजार पद, भरने की हो रही तैयारीआगरा बीएसए कार्यालय से सहायक शिक्षकों के खाली पदों का ब्यौरा मांगा गया है।
शासन ने जिलों से मांगा प्रक्रिया में खाली रहे रिक्त पदों का ब्यौरा। 30 जिलों ने तीन पत्र प्राप्त करने के बाद भी नहीं दी जानकारी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव आगरा मथुरा अलीगढ़ समेत 30 जिलों को अब तक तीन पत्र लिखकर रिक्त पदों का ब्यौरा मांग चुके हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शासन गंभीर है। इसके लिए 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में शेष करीब पांच हजार से अधिक खाली पदों को भरने की तैयारी है। लेकिन विडंबना ही है कि प्रदेश के करीब 30 जिलों ने प्रक्रिया में शेष रिक्त पदों की संख्या शासन तक नहीं भेजी है।
स्थिति यह है कि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल आगरा, मथुरा, अलीगढ़ समेत 30 जिलों के जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को अब तक तीन पत्र लिखकर रिक्त पदों का ब्यौरा मांग चुके हैं। इससे पहले खुद बेसिक शिक्षा निदेशक ने सख्त लहजे में जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखकर 14 अप्रैल तक सूचना मांगी थी। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश द्विवेदी भी 23 मार्च को इस संबंध में निर्देश दे चुके हैं, लेकिन अब तक सूचना शासन को नहीं भेजी जा सकी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें