*देश को 5 किलो आटे के नहीं ऑक्सीजन और वैक्सीन की जरूरत है प्रधानमंत्री जी*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा
जैसा कि आप सभी को जानते है कि हमारे देश में ऑक्सीजन की काफी किल्लत हो रही है वहीं दूसरी ओर वैक्सीन की भी कमी देखी जा रही है ऐसे में *माननीय प्रधानमंत्री जी* को ऑक्सीजन की सप्लाई एवं वैक्सिंग की पूर्ति पर पूरा जोर देना चाहिए ताकि जल्द से जल्द हमारे देश के हर एक नागरिक को वैक्सीन लग सके!! और बात करें जनता को राहत प्रदान करने की तो *सम्मानीय प्रधानमंत्री जी* को 5 किलो आटे की घोषणा नहीं बल्कि जो जनता इस संकट की घड़ी में अपने घरों में बैठी है उनकी राहत के लिए *बिजली के बिल* *लोन की किस्त है* *जीएसटी मैं छूट* *एवं अन्य टैक्सो से मुक्त* रखना चाहिए! और इसके अलावा जो *20 लाख करोड़* *आत्मनिर्भर भारत* बनाने के लिए घोषणा करी थी उसका फायदा सीधा हर एक भारतवासी को मिलना चाहिए!! केंद्र सरकार को चाहिए कि इस समय हर एक छोटी बड़ी *बैंक* को ऐसा आदेश देना चाहिए की मात्र आधार कार्ड के माध्यम से उन्हें उचित *लोन* मिल सके!! जिससे कि लड़खड़ाए हुए हर एक भारतवासी की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके!! और बात करें *सरकारी कर्मचारियों की* तो *माननीय मोदी जी* से अनुरोध है कि उनका भी *वेतन* ना काटे चाहे वह किसी भी सरकारी महकमे में कार्य कर रहे हैं!! अगर देखा जाए तो इस विपदा की घड़ी में सरकारी कर्मचारी अपना कार्य बखूबी निभा रहे हैं!! ऐसे में उनका वेतन काटना उचित नहीं है!! अतः *मोदी जी* से समस्त भारतवासी इस विपदा की घड़ी में कुछ आशा की उम्मीद भरोसा रखते हैं जिस पर *मोदी जी* उनकी आशाओं पर एवं उनके भरोसे को टूटने ना दें!!
*जय हिंद* *जय भारत*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें