*रविवारकोभीखुलीरहेंगी4बैंकों की शाखाएं* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा
चुनाव के संभावित प्रत्याशियों की सुविधा के दृष्टिगत कल रविवार को भी 4 बैंकों की शाखाएं खुली रहेंगी।
ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत पद के संभावित प्रत्याशियों की सुविधा के दृष्टिगत कल 04 अप्रैल दिन रविवार को सिक्योरिटी मनी/ शासकीय चालान जमा करने हेतु एसबीआई मेन ब्रांच गोंडा, एसबीआई मनकापुर ब्रांच, एसबीआई करनैलगंज ब्रांच तथा इलाहाबाद बैंक(इंडियन बैंक) शाखा तरबगंज खुली रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय शाही ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कल रविवार को भी प्रत्याशीगण बैंक में सिक्योरिटी चालान जमा कर सकेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें