*पुलिस अधीक्षक गोंडा ने पंचायत चुनाव के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स व भारी पुलिसबल के साथ किया फ्लैग मार्च, आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान करने का दिया संदेश**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




 ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

आज दिनांक 16-04-2021 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पैरामिलिट्री फोर्स व भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के गुरु नानक चौराहे से फ्लैग मार्च प्रारंभ कर शहर क्षेत्र के गुड्डू मल चौराहा, एकता चौक, बाजार, मनकापुर बस स्टैंड, बड़गांव चौराहा, एवं मिश्रित व संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। पुलिस अधीक्षक ने फ्लैग मार्च कर जहां आम जनमानस को सुरक्षा की भावना का एहसास कराया तो वही लोगों से मास्क व सेनीटाइजर का हरदम प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की। साथ ही यह भी बताया की मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स की मदद से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी किसी तरह से असामाजिक तत्वों को चुनावी प्रक्रिया के आसपास फटकने नहीं दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*