*श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा
आज दिनांक 8 मार्च 2021 को श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोंडा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया
जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष सुश्री वर्षा सिंह जी द्वारा की गई तथा वरिष्ठ अतिथि के रूप में प्रबंध समिति के सचिव श्री उमेश शाह जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं शिविर के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए शिविरर्थियो को प्रेरित कियाl महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. बनना सारस्वत ने महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को पहचानने एवं समाज की उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला जिला नोडल अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह जी ने कोरोना महामारी के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा चलाए गए सेवा कार्यों का जिक्र करते हुए मास्क बैंक के महत्व की चर्चा की एवं इस कैंप के उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के डॉ. बी पी सिंह डॉ. श्याम बहादुर सिंह, संदीप श्रीवास्तव ,डॉ. नीरज यादव, डॉ. चमन कौर, डॉ दिलीप शुक्ला डॉक्टर शरद चंद्र मिश्रा डॉ.संतोष कुमार, श्रीवास्तव डॉक्टरमनीषा शर्मा डॉ. विश्व दीपक त्रिपाठी डॉक्टर ममता शुक्ला डॉ. मनोज मिश्रा डॉ अरविंद कुमार शर्मा डॉ. जयशंकर तिवारी डॉ. पुष्यमित्र मिश्रा उपस्थित रहे
इस सात दिवसीय शिविर की कार्यक्रम अधिकारी शिव शरण शुक्ला ,डॉ.लोहान कल्याणी व डॉ. अवधेश कुमार वर्मा,ने स्वयंसेवकों व स्वयसेविका को समाज के सेवा के लिए पूर्णतया तत्पर रहने का संदेश दिया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें