*सेवा निवृत्त कोतवाल चुनावी अखाड़े में उतरा*




    ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा

गोंडा मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर वजीरगंज विकास खंड के निवासी एक सेवा निवृत्त कोतवाल चुनावी अखाड़े में आकर समाज सेवा करना शुरू कर दिया है।
वजीरगंज के ग्रामसभा चंदहा निवासी जैसराज यादव ( सेवा निवृत्त कोतवाल) वजीरगंज प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार बन चुके हैं।
जैसराज यादव ने बताया कि वह पुलिस विभाग में रहकर भी गरीबों, नि:सहायों एवं जनता के सुख दुख में शामिल हुआ करते थे। सेवा निवृत्त होने के बाद वे खुद को अकेला महसूस कर रहे थे लेकिन जनता ने उन्हें जिपंस पद के लिए प्रेरित करने के साथ- साथ चलने भी लगे। जब वे क्षेत्र में निकलकर लोगों से रुबरु हुए तो क्षेत्रीय ग्रामीणों की बहुत समस्याएं सुनीं। उन्होंने ठान लिया कि जनता के बीच में रहना है और उनके सुख दुख में शामिल रहना है। श्री यादव जिपंस के चुनावी अखाड़े में उतर गए और अच्छे-अच्छे दिग्गज नेताओं को मात देने लगे।
उन्होंने कहा कि अब जनता के बीच में रहता हूं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों से बात करके निस्तारण करा देता हूं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*