*त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी गोंडा ने की बैठक,जल्द जारी होगी प्रत्याशियों की पहली सूची*





   ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा

गोंडा। आज आम आदमी पार्टी गोंडा की एक बैठक शर्मा होटल में आयोजित की गई उक्त बैठक की अध्यक्षता श्री आर.के. सिंह वरिष्ठ सदस्य जिला कार्यकारिणी आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया । पार्टी में आगामी होने वाले जिला पंचायत चुनाव के संदर्भ में जिला अध्यक्ष #दिग्गज पांडेय द्वारा उपस्थिति सभी सदस्यों एवं विधानसभा अध्यक्षों से चर्चा कर अवगत कराया कि पार्टी गोंडा जनपद में सभी जिला पंचायत सीट पर चुनाव लड़ेगी जिसमें अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी का चयन कर लिया गया है । इसी क्रम में हैदर अली, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद शरीफ शाह,विनोद कुमार वर्मा, मयंक राणा,संतोष कुमार और रोहित वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की । अवगत कराना है कि श्री #हैदर अली पूर्व में विधायक दल (पार्टी) के प्रदेश अध्यक्ष थे उन्होंने पार्टी की नीतियों का समर्थन करते हुए अपने तमाम साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवं मनकापुर विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया पार्टी के महासचिव श्री #वकील अहमद  द्वारा नवागंतुक सदस्यों का स्वागत किया गया एवं सभी को पार्टी के विचार एवं नीतियों से अवगत कराया । उक्त बैठक में अंजनी श्रीवास्तव(अध्यक्ष,विधानसभा सदर), मनीष सिंह(जिला मीडिया प्रबन्धक),धीरेंद्र सिंह(सचिव,विधानसभा तरबगंज),जसवंत सिंह(अध्यक्ष, विधानसभा तरबगंज), संजय पाठक(अध्यक्ष, विधानसभा गौरा), राममूर्ति सोनी(जिला अध्यक्ष,किसान प्रकोष्ठ),अब्दुल सलाम,राम निवास गोस्वामी तथा राजकुमार बरवार (जिला अध्यक्ष,CYSS) सुधाकर कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*