*डीएम के आदेश पर अवैध शराब के खिलाफ हुई छापेमारी, भारी मात्रा में लहन नष्ट*




    ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा

गोंडा डीएम मार्कण्डेय शाही के निर्देश पर अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री पर रोकथाम हेतु आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मनकापुर, क्षेत्र-3 तरबगंज व क्षेत्र-4 करनैलगंज की संयुक्त टीम द्वारा छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम-पल्टीपुरवा, नयनजोतिया व भौरहा में दबिश दी गयी। दबिश के दौरान पलतीपुरवा में लगभग 200 ाह लहन नष्ट किया गया, व नयनजोतिया गाँव के दक्षिण गन्ने के खेत में लगभग 100 ाह लहन मौके पर नष्ट किया गया और लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए, साथ ही गन्ने के खेत में ही एक भट्टी तोड़ी गयी..आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी प्रकार भोरहा गाँव के दक्षिण घूर में लगभग 300 ाह लहन नष्ट किया गया।
डीएम श्री शाही ने जिला आबकारी अधिकारी, सभी एसडीएम, क्षेत्रों के आबकारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आसन्न पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब के विरूद्ध सघन अभियान चलाएं तथा अवैध शराब बनाने तथा बेचने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करें।
दबिश टीम में आबकारी निरीक्षक मनकापुर सत्येन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक तरबगंज अरुण कुमार सिंह, नामवर सिंह आबकारी निरीक्षक करनैलगंज, प्रधान आबकारी सिपाही वंशराज, अकलू प्रसाद, बाल गोविंद, संजीत सिंह,  सुरेश चंद्र, आबकारी सिपाही, श्यामानंद, सुश्री संजू देवी शामिल रहे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*