*एडवोकेट ओम प्रकाश सोनकर प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार सर्वेक्षण को कुछ दबंगों ने जान से मारने की धमकी*





    ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा

गोंडा एडवोकेट ओम प्रकाश सोनकर राष्ट्रीय मानव अधिकार सर्वेक्षण के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को कुछ दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी जिसको लेकर आज दिनांक 2-3- 2021 को बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दीना नाथ त्रिपाठी एवं संगठन व पार्टी के तमाम पदाधिकारीयों ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर सुरक्षा की मांग करते हुए दबंगों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है एडवोकेट ओम प्रकाश सोनकर का कहना है कि मैं पेशे से एक अधिवक्ता हूं एक दलित पीड़ित महिला का मुकदमा देख रहा हूं जिसको लेकर हल्का दरोगा विजय बहादुर सिंह ने कुछ पूछताछ करने के लिए पीड़िता के घर गए थे जब वहां से दरोगा चले आए तो पीड़िता ने बताया कि वहां पर कुछ लोग कह रहे थे कि वकील साहब को जान से मार डालो मुकदमा खुद खत्म हो जाएगा तब मैं थाना इटियाथोक में गया और एस ओ साहब से अपनी बात बताई तो उन्होंने कहा हल्का दरोगा से मिल लीजिए और अपनी बात बता दीजिए जब हल्का दरोगा विजय बहादुर सिंह से मिलकर अपनी बात बताई तो उन्होंने कहा कि मैं क्या तुम्हारे सुरक्षा के लिए बैठा हूं तुम कांग्रेस के नेता हो आए दिन तुम्हारा सरकार के विरोध में तमाम बयान निकलता है तुम अपनी सुरक्षा स्वयं कर लो मैं तुम्हारी मदद नहीं कर पाऊंगा तो मैंने कहा आपकी बात कप्तान साहब से बताऊंगा तो दरोगा विजय बहादुर सिंह ने बड़े तैस से कहा जाकर कप्तान साहब से कहो चाहे डीआईजी साहब से कहो मैं तुम्हारी सुरक्षा नहीं कर पाऊंगा अब देखना यह है दबंगों और दरोगा विजय बहादुर के खिलाफ जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक गोंडा क्या कार्रवाई करते हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*