*मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह द्वारा सभागार रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में परिक्षेत्रीय जनपदों के थानों पर संचालित महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी की गयी*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा
गोण्डा मुख्यालय में आज दिनाँक 19-03-2021 को पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में परिक्षेत्रीय जनपदों के थानों पर संचालित महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी कर निम्न बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये:-
महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से थाने पर आने वाली महिला सम्बन्धी शिकायतों की संख्यात्मक जानकारी प्राप्त की गयी तथा हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को पीड़ित महिलाओं के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये | साथ ही निर्देशित किया गया कि यदि निस्तारण आरक्षी,उप निरीक्षक पंक्ति के अधिकारी से नही हो पा रहा है तो ऐसे प्रकरणों को सम्बन्धित उच्चाधिकारियों के माध्यम से प्रकरण को निस्तारित कराया जाये |
सभी महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं/बालिकाओं से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों को आवंटित करते समय सम्बन्धित जाँच अधिकारी का नाम, जाँच अधिकारी को प्रार्थना पत्र देने का समय रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिये गये |
आईजी द्वारा थाने पर आने वाली महिला शिकायतकर्ताओं को पीने योग्य पानी,कुर्सी आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये तथा पीड़ित महिला/बालिका से संवाद कर उनकी समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये पीड़िता की तत्काल हरसम्भव मदद करने के निर्देश दिये गये |
महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से घायल अवस्था में थाने आने वाली पीड़िताओं को प्रथम चिकित्सीय उपचार (First Aid Kit) देने के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तथा जिन पुलिसकर्मियों द्वारा फर्स्ट एड किट प्रशिक्षण प्राप्त नही किया है ऐसी महिला पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिये गये |
आईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा सभी महिला पुलिसकर्मियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुये अभियान की सफलता हेतु महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका से अवगत कराया गया तथा उनसे अपना शत-प्रतिशत योगदान देते हुये अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये गये |
महिला पुलिस कर्मियों से थाने पर ड्यूटी के दौरान होने वाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गयी तथा निराकरण के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
थाना धानेपुर जनपद गोण्डा महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी सपना सिंह द्वारा मिशन शक्ति अभियान पर आईजी महोदय से संवाद करते हुये मिशन शक्ति अभियान की सफलता में महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका के बारे में बताया गया | थाना इकौना जनपद श्रावस्ती में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी दिव्या सिंह द्वारा विभागीय ड्यूटी के अतिरिक्त समय निकालकर गरीब बच्चों को पढ़ाने जैसे कार्य की प्रशंसा की गयी | इसी क्रम में आईजी द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को ऐसी महिला आरक्षी से प्रेरित होकर सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ाते हुये सराहनीय कार्यों को करने की सलाह दी गयी |
आईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा अभियान मिशन शक्ति में सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की बात कही गयी |
इसी क्रम में थाना को0नगर जनपद गोण्डा,बहराइच,थानाकटरा बाजार, कर्नलगंज, जरवलरोड, महिला थाना गोण्डा, श्रावस्ती, थाना पयागपुर, गिलौला, मटेरा में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के बारे में आईजी डा0 राकेश सिंह से संवाद स्थापित करते हुये किये गये सराहनीय कार्यों की जानकारी दी गयी |
आईजी द्वारा सभी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों को सराहा गया तथा भविष्य में ऐसे ही सराहनीय कार्यों को करते हुये पुलिस विभाग एवं समाज को अपना अमूल्य योगदान देने की बात कही गयी |
आईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा सभी महिला पुलिसकर्मियों को अपने आस-पास साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये |
*इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा,पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना गोण्डा वाचक गिरीशचंद,मुख्य आरक्षी-सच्चिदानंद मिश्रा,आरक्षी मीडिया सेल अजय सिंह, अनुज सिंह,म0 आरक्षी अर्चना सिंह आदि मौजूद रहे |*
[3/19, 6:18 PM] प्रभारीमंडल सुरेश कनौजिया: *मा० जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार ई - कोर्ट पोर्टल के माध्यम से कोर्ट फीस के आनलाइन भुगतान की प्रकिया जनपद न्यायालय में प्रथम बार 19 मार्च से प्रारम्भ*
*ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा*
प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय ,उमा शंकर शुक्ला ने बताया कि
राज्य सरकार द्वारा दिनांक 19 मार्च 2021 को अधिसूचित यू ० पी ० ई - कोर्ट फीस रूल्स के अन्तर्गत माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ई - कोर्ट पोर्टल के माध्यम से कोर्ट फीस के आनलाइन भुगतान की प्रकिया माननीय जनपद न्यायाधीश , गोण्डा के आदेशानुसार जनपद न्यायालय , गोण्डा में प्रथम बार आज दिनांक 19 मार्च 2021 से प्रारम्भ हो गयी है जिसमें सर्वप्रथम वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुरेश नरायन सेल द्वारा दायर लघु वाद पुनरीक्षण कन्हैया लाल कौशल बनाम मन्दिर राम जानकी आदि में कोर्ट फीस ई - कोर्ट पोर्टल के माध्यम से आनलाइन जमा की गयी है । इस प्रणाली का प्रथम बार कियान्वयन जिला न्यायालय , गोण्डा में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री संजय शंकर पाण्डेय की प्रेरणा व निर्देशन में किया गया है । इस प्रक्रिया में श्री अभिषेक कुमार सिंह नोडल अधिकारी कम्प्यूटर्स , श्री प्रभाकर चतुर्वेदी सिस्टम आफिसर , श्री प्रदीप चन्द्र शुक्ला डी ० एस ० ए ० एवं श्री चन्दन कुमार श्रीवास्तव सिस्टम असिस्टेंट की सार्थक भूमिका रही है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें