*पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत इंडो-नेपाल बार्डर सुरक्षा के संबंध में थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच में बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश |*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा
दिनाँक 10-03-2021 आईजी डॉ राकेश सिंह द्वारा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच में बैठक की गई । बैठक की शुरुआत आईजी द्वारा सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर की गयी | बैठक में लॉक डाउन समाप्ति के बाद होने वाली मादक पदार्थों,शराब तस्करी तथा अन्य सामानों की तस्करी के साथ सीमा की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में चर्चा की गयी। आईजी द्वारा डॉ राकेश सिंह द्वारा बैठक में भारत-नेपाल सीमा के ऐसे स्थानों जिन स्थानों से अवैध तस्करी की संभावनाएं हो उन्हे चिन्हित कर विशेष टीमों द्वारा गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त कर समस्त प्रकार की अवैध तस्करी पर रोकथाम लगाने के निर्देश दिए गए । साथ ही सीमा पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों के द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलकर तस्करी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तस्करी पर पूर्ण रूप से रोकथाम लगाए जाने के निर्देश दिए गए । आईजी द्वारा भारत-नेपाल के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए । इसी क्रम में पीलीभीत जैसी घटनाएं घटित ना हो इस परिपेक्ष्य में समुचित व्यवस्था करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
बैठक में एस0एस0बी0 वाहिनी रुपईडीहा के अधिकारीगण,जिलाधिकारी बहराइच,पुलिस अधीक्षक बहराइच,अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती तथा जनपद बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच के एलआईयू अधिकारी,आईबी अधिकारी एवं बार्डर सुरक्षा में तैनात अन्य इंटेलिजेंस यूनिट्स,वन विभाग तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण सहित नेपाल सीमा से लगे समस्त थाना प्रभारियों समेत अन्य सभी अधिकारी/कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
तत्पश्चात आईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों को होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अपनी दुकानों/ प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने के निर्देश दिये गये | आईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया साथ ही किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सम्पर्क करने की बात कही गयी |
*व्यापार मण्डल की बैठक में व्यापार मण्डल के पदाधिकारी,सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों समेत अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे |*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें