*06.03.2021* *स्वास्थ्य विभाग में डीएम की माइनर सर्जरी**भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे ब्लड बैंक के सभी कर्मचारियों को डीएम के आदेश पर हटाया गया*


   ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा

स्वास्थ्य विभाग में  डीएम मार्कंडेय शाही की सर्जरी जारी है। डीएम श्री शाही ने जिला अस्पताल में माइनर सर्जरी करते हुए ब्लड बैंक में तैनात सभी कर्मचारियों को हटा दिया है तथा उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारियों की तैनाती करा दी है। प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. घनश्याम सिंह ने इस बावत आदेश जारी कर दिए हैं।
    बताते चलें कि हाल ही में ब्लड बैंक में खून देने के नाम पर रिश्वत लेने और खून बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। जिस पर डीएम के आदेश पर कई लोग नामजद किए गए थे और एफआईआर दर्ज कराई गई थी। डीएम ने ब्लड बैंक में भ्रष्टाचार खत्म करने के वहां पर तैनात आठ कर्मचारियों क्रमशः एसएलटी एचबी मणि त्रिपाठी तथा एलटी मधुसूदन मिश्र, रमन सिंह, गुलाम गौस, पुनीत कुमार, आनंद कुमार, अबरीश कुमार तथा राजीव उपाध्याय को हटा कर दूसरे कर्मियो को तैनाती दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार को लेकर मिली शिकायतों का संज्ञान लिया गया है और जल्द ही बड़ी कारवाही की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*