*उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान व स्वांवलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान की नियमित समीक्षा पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह द्वारा परिक्षेत्र स्तर पर की जा रही है।*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा
मिशन शक्ति अभियान के अन्र्तगत *पुलिस महीनिरीक्षक डॉ राकेश सिंह* द्वारा सभी परिक्षेत्रीय जनपदों से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अभियोगों तथा अन्य अपराधों की विवेचनाओं की निगरानी स्वंय से की जा रही है। जिस क्रम में जनपद में मिशन शक्ति के अन्र्तगत वर्ष 2021 माह जनवरी में पोक्सो एक्ट के 02 अभियोगों में से एक में आजीवन कारावास,एक अभियोग में 03 वर्ष का सश्रम कारावास तथा माह फरवरी में पोक्सो ऐक्ट के 1 अभियोग में 2 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा,एसी/एसी ऐक्ट के 01 अभियोग में 02 अभियुक्तों को 3 वर्ष की सजा मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी।
*पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में कमी लाने व पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं के साथ धटित अपराधो में प्रभावी पैरवी किये जाने व गवाहों को समय से न्यायालय में उपस्थित कराये जाने हेतु सभी को कडे़ निर्देश दिये गये है।*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें