सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तुम्हारे शौर्य के गीत,कर्कश शोर में खोये नहीं। गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं।" विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने पुलवामा हमले में मारे गए शहीदों को दी श्रद्धांजलि


   ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा

गोंडा। एक तरफ जहां आज नवविवाहित जोड़ों के लिए प्यार के इजहार का दिन था तो वहीं दूसरी तरफ जनपद के विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने शहीदों को याद कर अपने दिन को सार्थक किया। गौरतलब है कि आज ही के दिन पुलवामा में सैनिकों की गाड़ी पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 34 भारतीय सेना के जवानों की मौत हो गई थी उन्हें शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज गांधी पार्क में विभिन्न समाजसेवी संगठनों के द्वारा गांधी प्रतिमा के नीचे और शहीदों की प्रतिमाओं के पास अलग-अलग प्रकार से कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम इंकलाब फाउंडेशन और परसपुर विकास मंच समेत कई समाजसेवी संगठनों और कई युवा समाजसेवियों ने गांधी प्रतिमा के नीचे माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की 





तत्पश्चात शाम होते-होते कुछ और संगठनों और स्थानीय लोगों ने अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा के पास मोमबत्ती जलाकर तथा मशाल जुलूस निकालकर शहीदों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इंकलाब फाउंडेशन के अविनाश सिंह,परसपुर विकास मंच के अरुण सिंह, युवा समाजसेवी अमर यादव, सिद्धार्थ शुक्ला, विनय यादव, रवि यादव समेत कई युवाओं ने 2 मिनट का मौन रखकर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*