महामहिमराष्ट्रपति महोदयभारत सरकार, नई दिल्ली एवंमहामहिम राज्यपाल महोदयउत्तर प्रदेश, लखनऊद्वाराजिलाधिकारी/ उपजिलाधिकारीजनपद- महोदय,
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जनपद- द्वारा आज किसानों- मजदूरों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुये निम्न मांगपत्र प्रस्तुत किया है।
1- क्रषी और किसान विरोधी तीनों काले क़ानूनों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाये।
2- एमएसपी को लागू कराने के लिये कानून बनाया जाये।
3- दिल्ली के आसपास जुटे किसानों के धरनों के इर्द गिर्द खड़े किये गये अवांच्छित और अमानुषिक अवरोध तत्काल हठाये जायेँ।
4- तीन साल से रोके गये गन्ने का समर्थन मूल्य तत्काल घोषित किया जाये। गन्ना किसानों के चीनी मिलों पर बकाये का भुगतान मय ब्याज के कराया जाये।
5- श्रम क़ानूनों मेँ किये गये प्रतिगामी परिवर्तनों को तत्काल रोका जाये।
6- विद्युत अधिनियम 2020 को रद्द किया जाये।
7- पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें आधी की जायें। अथवा उन्हें जीएसटी के अंतर्गत लाया जाये। पूर्ववर्ती मूल्य नियंत्रण प्रणाली लागू की जाये। महंगाई पर कारगर रोक लगायी जाये।
8- कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने को गरीब और आम आदमी के ऊपर आर्थिक बोझ लादना रोका जाये।
9- सार्वजनिक क्षेत्र को बेचना तत्काल बन्द किया जाये।
10- युवाओं को रोजगार उपलब्ध्ध कराया जाये। काम के पूरे दाम दिये जायें।
11- उत्तर प्रदेश मेँ आंदोलनों और आंदोलनकारियों पर दमन रोका जाये। कुशासन और भ्रष्टाचार की स्थिति मेँ सुधार किया जाये।
आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि आप उपर्युक्त मांगपत्र पर शीघ्र समुचित कार्यवाही करेंगे।
सधन्यवाद।
हम हैं आपके
जनपद---
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें