*विशुनपुर में गौशाला निर्माण के नाम पर जमकर हुआ भ्रष्टाचार लाखों का हुआ घोटाला*




    ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा

गोंडा मुख्यालय लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर तरबगंज
विशुनपुर में गौशाला निर्माण के नाम पर जमकर हुआ भ्रष्टाचार लाखों का हुआ घोटाला, योगी सरकार जहां गौशाला खुलवाने और उसके रखरखाव प्रबंधन पर जोर दे रही है वही तरबगंज ब्लाक के विशुननपुर के बाबूराम पुरवा में गौशाला निर्माण और रखरखाव का बड़ा घोटाला सामने आया है तहसील मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर हुए इस घोटाले में योजना से जुड़े कई अधिकारीयों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है | आलम यह है कि गौशाला निर्माण के नाम पर लाखों रुपया  निकाल लिया गया परन्तु  गौशाला का निर्माण नहीं हुआ इस बाबत ग्रामीणों ने जब कई बार ऑनलाइन माध्यम से और अधिकारियों से इसकी शिकायत की परन्तु  कोई  सुनवाई नहीं हुई और हर बार मामले को दबा दिया गया 
आज मौके पर वीडीओ दिनकर विद्यार्थी ने जाकर गौशाला की हकीकत देखी जहां पर गौशाला में एक भी जानवर नहीं है और गौशाला के नाम पर जो जानवर बाहर से पकड़कर लाये गए थे वो भी छोड़ दिए गए थे वह किसानों के खेतों को तबाह कर रहे हैं अब देखने वाली बात यह है कि इस  जांच के बाद अधिकारी कोई कार्यवाही करते हैं या जांच हर बार की तरह फिर ठंडे बस्ते में डाल दी जाएगी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*