*त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ग्रामीण मण्डल ने की बैठक,पंचायत चुनाव को लेकर हुआ मंथन*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा
करनैलगंज गोण्डा ।। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी(ग्रामीण मंडल) के कार्यकर्ताओं द्वारा सरस्वती शिक्षा निकेतन स्कूल बन्दरे बाबा चौराहे पर एक बैठक का आयोजन करते हुए आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मंथन किया गया तथा पंचायत चुनाव में भाजपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गयाl
मंगलवार को आगामी पंचायत चुनाव से सम्बंधित तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने सभी वार्ड संयोजकों, सेक्टर संयोजकों/ प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये,आगामी 5 फरवरी से 28 फरवरी तक जिला पंचायत वार्ड वार, ग्राम पंचायत एवं ग्राम चौपाल की बैठक तिथि निर्धारित की गयी, आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के समर्थन में भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को लगना है। इस बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित एवं संचालन आईटी सहसंयोजक आशीष सोनी ने किया, इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री शुभम अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला, ब्लाक संयोजक अजीत सिंह, जिला कार्यसमिति संदीप सिंह और श्रीराम सोनी, महामंत्री मैनबहादुर सिंह, धनलाल तिवारी, आशीष सिंह, राजेश द्विवेदी, मेवाराम त्रिपाठी, जगदम्बा प्रसाद तिवारी, बृजेन्द्र शुक्ला, विपिन सिंह, चंदन दीक्षित, नन्दकिशोर तिवारी, अशोक तिवारी सहित सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें