*माँ वाराही की भव: मूर्ति की स्थापना एंव विशाल भंडारा हुआ*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा
गोंडा मुख्यालय से 30किलोमीटर की दूरीपर माँ वाराही देवी उत्तरी भवानी मुकुंदपुर गोंडा में माता रानी की मूर्ति की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का आयोजन दिल्ली के चार्टड अकाउंटेंट और कल्हंसपुरवा बरौली गोंडा निवासी संतोष कुमार सिंह तथा उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया ।उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैसरगंज के यशस्वी सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह जी रहे ।
उक्त मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना वहां के महराज उमाशंकर के कर कमलों द्वारा किया गया।उक्त कार्यक्रम में स्थानीय लोगों द्वारा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। उक्त कार्यक्रम में विशेष सहयोग युवा व्यवसाई और रगड गंज के व्यापार संघ के अध्यक्ष हरी सिंह जी का रहा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें