*सड़क दुर्घटना में एक जवान युवक की मौत, लोग वीडियो बनाते रहे युवक को नहीं पहुंचाया अस्पताल*




    ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा

गोंडा । गोंडा लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अदम गोंडवी मैदान के सामने कल रात हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल जीवन और मृत्यु के बीच अभी संघर्ष कर रहा है वैसे तो जनपद में आए दिन छुट्टा जानवरों से कोई ना कोई सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन कल रात हुए सड़क दुर्घटना में एक मां से उसके लाडले बेटे को हमेशा के लिए छीन लिया ।बताते चलें आपको की जिस युवक की मृत्यु हुई उसका नाम शिवम श्रीवास्तव पुत्र श्री प्रेम नारायण श्रीवास्तव निवासी आवास विकास कॉलोनी जनपद गोंडा है युवक स्थानीय हीरो मोटर एजेंसी कमल मोटर्स में कार्य करता था कल रात को शिवम और उसके एक मित्र ऋषभ अपने दो पहिया वाहन से अपने घर की तरफ लौट रहे थे तभी अचानक अदम गोंडवी मैदान के सामने से आ रही 1 सांड से दोनों युवक की दोपहिया वाहन टकरा गई जिससे मौके पर ही शिवम श्रीवास्तव को गंभीर चोट लगी और उसकी मृत्यु हो गई शिवम श्रीवास्तव के सर में गंभीर चोटें लगी थी एक्सीडेंट के बाद काफी भीड़ जमा हुई लोग तमाशबीन बने रहे लेकिन किसी ने शिवम और उसके मित्र को अस्पताल तक पहुंचाना जरूरी नहीं समझा हो सकता है अगर कोई व्यक्ति भीड़ में से समझदारी दिखाता और समय पर अस्पताल पहुंचा था तो युवक की जान बच सकती थी। शिवम श्रीवास्तव के दूसरे मित्र ऋषभ की हालत भी गंभीर बताई जा रही है ऋषभ ने होश में आने के बाद अपने घर वालों का और अपने मित्रों का नंबर बताया तब जाकर घटना की जानकारी मिली तब तक दोनों मित्र इतनी भीड़ और भारी मात्रा में लोगों के होने के बावजूद दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़े रहे अभिशेष सोशल मीडिया का आधार कहा जाए या क्या कहा जाए यह तो समझ से परे है कि लोगों में इतनी भी मानवता नहीं बची है कि अगर किसी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना होती है तो उसको तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए उसका वीडियो ग्राफी की जाए या फोटो खींची जाए इतनी मानवता और इतनी समझ तो आम इंसानों में होनी ही चाहिए युवक की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है,युवक के घर में दो भाई, तीन बहने, माता-पिता हैं। अचानक हुए घटना से युवक के तमाम रिश्तेदार और मित्र गण काफी सदमे में है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*