*भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर किया बैठक, कार्यकर्ताओं को दि*या जीत का मंत्र*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा
गोंडा मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूरी पर करनैलगंज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के विवेकानंद स्कूल में एक बैठक का आयोजन करते हुए आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मंथन किया। तथा पंचायत चुनाव में भाजपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गयाl
सोमवार को नगर के विवेकानंद स्कूल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संजय यज्ञसैनी तथा संचालन कन्हैया लाल वर्मा ने किया। बैठक के दौरान सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वही मुख्य अतिथि के रुप में आए भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पियूष मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंचायत चुनाव में जीत का मंत्र दिया। साथ ही केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई । भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सहाभोज का भी आयोजन किया गया था इस दौरान अमर किशोर कश्यप बमबम, कृष्ण गोपाल वैश्य, राम कुमार मौर्या, संदीप सिंह बृजेश शर्मा, लक्ष्मीनारायण खेतान प्रेमचंद सोनी,आशीष कुमार गिरी, मुकेश कुमार वैश्य, चंदशेखर गोस्वामी, रंजीत सिंह,दुखहरण सिंह, अशोक सिंह,चंदन गोड़ अखिलेश श्रीवास्तव,श्रीराम सोनी,चंद्र कुमार शर्मा,अर्चित पांडे, कैलाश सोनी, रामअचल पांडे, अमित पांडे, अनिल कुमार शुक्ला, जगदीश्वर सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें