*27 फरवरी 2021**मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत साक्षात कक्षाओं के लिए आवदेन समय से करें प्रतियोगी छात्र*



      ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा

 उप निदेशक, समाज कल्याण श्री जितेंद्र सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत मंडल के जनपदों के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की साक्षात कक्षाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं | UPSC , JEE , NEET व NDA/CDS की साक्षात कक्षाओं के लिए आवेदन आगामी 28 फरवरी 8 बजे तक खुले रहेंगे जिसके पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे । जो छात्र पहले से साक्षात कक्षायें कर रहे हैं उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है । जो छात्र 28 फरवरी से पहले पंजीकरण करा लेंगे अथवा वे पहले से ऑनलाइन कक्षाओं के लिये पंजीकृत हैं , वे सब ये परीक्षा दे पायेंगे । उन्होंने बताया कि साक्षात कक्षाओं की परीक्षाओं की समय सारणी  NDA/CDS के लिए 5 मार्च 12 बजे से 1 बजे, JEE के लिए 5 मार्च 2 बजे से 3 बजे, NEET के लिए 5 मार्च 4 बजे से 5 बजे तथा UPSC के लिए 6 मार्च 2 बजे से 3 बजे निर्धारित की गई है। संबंधित वेबसाइट www.abhyuday.up.gov.in है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*