*एआईटीयूसी के पूर्व उपाध्यक्ष हयात सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा
लखनऊ। आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष व जल निगम लाल झण्डा मजदूर यूनियन के निवर्तमान अध्यक्ष कामरेड हयात सिंह रावत के निधन को ट्रेड यूनियन के लिए अपूरणीय क्षति बताते उनके संगठन के प्रति योगदान को याद किया गया।
आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की जिला कमेटी ने दिवंगत आत्मा के शान्ति के लिए शनिवार को एटक राज्य कार्यालय कैसरबाग में पूर्वाहन 11 बजे एक शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह संगठन के लिए अपूरणीय क्षति हैं।
आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महामंत्री चन्द्रशेखर, उप्र लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ के महामंत्री राम भजन मौर्य, जिला एटक के अध्यक्ष रामेश्वर यादव, जल निगम लाल झण्डा मजदूर यूनियन के पदाधिकारी गिरीश यादव, प्रदीप कुमार तिवारी, उप्र बिजली कर्मचारी संघ के राम इकबाल उपाध्याय, एके मिश्रा, नगर निगम के पदाधिकारी बाबू मुकेश शाक्य, विमल पाण्डेय, उप्र प्राइवेट वाहन चालक यूनियन के अध्यक्ष रमेश कश्यप, उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष धनंजय चौबे और अन्य साथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें