*नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा
गोंडा जनपद मुख्यालय से 52 किलोमीटर दूर विकासखंड छपिया में स्थित उत्तर प्रदेश की बारदोली कही जाने वाली ग्राम पंचायत खजुरी में जहां भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने वाले आठ सेनानियों का गौरव लिए हुए जनपद में प्रमुख स्थान रखता है ।यहां पर स्थित शहीद द्वारिका सिंह के स्मृति में संचालित अमर सेनानी द्वारिका सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय खजुरी में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर उन्हें विद्यालय परिवार ने याद किया ,और पुष्पांजलि अर्पित की गई विद्यालय के प्रधानाचार्य संत बहादुर सिंह ने पुष्प अर्पित कर कहा कि नेताजी ही हमारे देश के सच्चे नायक थे । उनकी जयंती हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत है ।इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक कुंवर बहादुर सिंह उपस्थित थे और पुष्प अर्पित किए ,इस अवसर पर इंद्रमणि पांडे राज प्रताप सिंह , दुर्गेंद्र मौर्य ,कृष्णु प्रसाद पांडे, राजमणि वर्मा ,राकेश कुमार सिंह ,रणविजय सिंह ,गुड्डू यादव ,निरहू कनौंजिया,माता प्रसाद यादव ,राजकुमार मौर्य ,सेनानी परिवार से संबंधित शहीद द्वारिका सिंह के प्रपौत्र अजय कुमार सिंह ने आवाहन किया कि यह जयंती प्रत्येक वर्ष पूरे जोश से मनाई जाएगी ।
कुंवर बहादुर सिंह (संवाददाता)वायस ऑफ मुसाफ़िर छपिया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें