*सर्वदलीय महिला मोर्चा ने पैदल मार्च निकाल कर बिल वापस लेने की मांग उठाई*

सर्वदलीय महिला मोर्चा ने पैदल मार्च निकाल कर बिल वापस लेने की मांग उठाई

कलेक्ट्रेट परिसर में काटा हंगामा, बिल की जलाई प्रतियां
उरई (जालौन)। सर्वदलीय महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाओं ने केन्द्र सरकार के किसान विरोधी बिल के विरोध में शहर के कोंच बस स्टैंड मजदूर भवन से हंगामी जुलूस निकाला और केन्द्र सरकार के काले कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जहां पर नारेबाजी करते हुए काले कानून बिल की प्रतियों को आग के हवाले कर दिया। सर्वदलीय महिला मोर्चा की नेता एवं अखिलेश यादव यूथ बिग्रेड की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम सक्सेना, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि चौहान, सपा महिला जिलाध्यक्ष माण्डवी निरंजन, महिला फेडरेशन की जिलाध्यक्ष गीता चौधरी, सपा महिला नगर अध्यक्ष अनीता कौशिक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जो किसान विरोधी तीन बिलों पास किया है पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला इस काले कानून बिलों को किसान हित में वापस लिया जाना चाहिए जिससे देश के किसानों का हित हो सके। इस मौके पर प्रमुख रूप से मीरा राठौर, सुमन गोस्वामी, शकुंतला तिवारी, पुष्पा चौहान, राधा सोनी, केश कुमारी, सुषमा निरंजन, रानी, राजकुमारी, प्रिंयका, मिथलेश सोनी, कुसमा, रूबी सोनी, शोभा रानी, रामवती, रजनी खरे, प्रवीणा यादव, पिंकी, बबली सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*