*गोंडा श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री काँलेज के विज्ञान संकाय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह मनाया गया*

*गोंडा श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री काँलेज के विज्ञान संकाय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह मनाया गया*



   ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा


गोंडा, 25 जनवरी। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के विज्ञान संकाय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह मनाया गया। 
इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिक्षकों, कर्मचारियों सहित छात्र - छात्राओं को लोकतंत्र में आस्था रखने, लोकतांत्रिक परंपरा के पालन करने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की प्रतिबद्धता बनाए रखने तथा किसी भी संकीर्णता अथवा प्रलोभन में न आने के लिए शपथ दिलाई गई।
शोध केंद्र एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र ने विद्यार्थियों को अनिवार्य मतदान हेतु संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र देश के नागरिकों के पास सबसे बड़ी शक्ति मतदान की शक्ति होती है। एक जिम्मेदार नागरिक के नाते हमें अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए।
स्वीप समन्वयक डॉ. गोरेलाल प्रजापति ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी अभी तक मतदाता नहीं हो सके हैं वे महाविद्यालय में स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र में आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को अनिवार्य मतदान हेतु जागरूक करने के लिए निरंतर जन अभियान चलाने की जरूरत पर बल दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*