*नेता जी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा

गोंडा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर यू पी एम एस आर ए एवं एफ एम आर आई के आवाहन पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के समर्थन में गोंडा इकाई ने उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर 15 सूत्री मांग पत्र प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित के माध्यम से सौंपा। जिसमें चारों श्रम कानूनों को वापस लेने, तीनों कृषि कानूनों को समाप्त करने एवं बिजली कानून 2020 को वापस लेने, निजी करण को बंद करने, एस पी ई एक्ट को लागू करने, ऑनलाइन दवा की बिक्री रोकने तथा सार्वजनिक क्षेत्र की दवा कंपनियों को बेचने तथा सस्ते दरों पर दवा व वैक्सीन उपलब्ध कराने तथा दवाओं के अनैतिक व्यापार एवं विपणन पर रोक लगाने से संबंधित मांगे की गई। ज्ञापन देते समय कामरेड कौशलेंद्र पांडे जय नारायण शुक्ल राधेश्याम गुप्ता,का. सत्यनारायण त्रिपाठी,का. सुरेश कनौजिया,का.राम गोबिंद,का.ईश्वर शरण  इत्यादि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*