*भाजपा नेता एवं डीजीएल फाउंडेशन के संस्थापक दयाशंकर ओझा ने वृद्धों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बांटे कम्बल...**गणतंत्र दिवस के अवसर पर वृद्धगृह में बांटे कम्बल...*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा
गोण्डा मुख्यालय सें लगभग 12 किलोमीटर दूरी पर देवीपाटन मंडल के सभी जिलों में काफी ठंड पड़ रही है इसी के साथ रात में तापमान नीचे ही गिरता जा रहा है। ऐसे में निर्धन वर्ग को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के ग्राम पूरे गदा, पोस्ट मोहना स्थित वृद्धगृह में डीजीएल फाउंडेशन की ओर से वृद्ध जनों को मिष्टान खिलाया गया इसके साथ ही सभी को गर्म कम्बल वितरित किया गया। जिसमें डा० राहुल जयसवाल, रविशंकर ओझा अन्य लोग मौजूद रहें।
आपको बता दें जिले के माधवपुर निवासी भाजपा नेता दयाशंकर ओझा के द्वारा गरीब, निर्धन, शोषित, वंचित एवं समाज के मुख्य धारा से दूर रह रहे लोगों की मदद के उद्देश्य से डीजीएल फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 2018 में कई गयी, तब से यह संस्था लगातार ऐसे लोगों की मदद करता चला आ रहा है जिन्हें मदद की आवश्यकता हो। यही नही इस साल के शुरुआत में माधवपुर ग्राम पंचायत में एक समारोह आयोजित कर अवध क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष श्री शेषनारायन मिश्रा की मौजूदगी में हज़ारों व्यक्तियों को कम्बल वितरित कर एक कीर्तिमान स्थापित किया था जिसकी चहुओर प्रशंशा भी की जा रही है। ऐसे में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अब एक बार पुनः पुरेगदा, मोहना स्थित वृद्धगृह में रह रहे सभी वृद्ध जनो को मिष्टान, फल एवं कम्बल वितरित किया है इसके साथ हीं यह आश्वासन दिया कि आगे भी फाउंडेशन वृद्धगृह की हर संभव मदद करने को तैयार रहेगा।
*फोटो कैप्शन* 1:-वृद्धगृह में वृद्ध जनों को मिठाई, फल एवं कम्बल वितरित करते फाउंडेशन के सदस्य।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें