**राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समस्त विभागीय कार्यालय एवं शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन***आयुक्त ने कमिश्नरी में तथा डीएम ने कलेक्ट्रेट में दिलाई मतदाता जागरूकता शपथ** **मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को आयुक्त व डीएम ने किया सम्मानित** **प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव-आयुक्त****निर्वाचन ही लोकतंत्र की आधारशिला है और मताधिकार ही सबसे बड़ा अधिकार- डीएम**

ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में शपथ ग्रहण व जागरूकता कार्यक्रमों की धूम रही। आयुक्त कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नगर के जीजीआईसी कालेज में आयोजित हुआ जहां पर देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एस0वी0एस0 रंगाराव व डीएम मार्कण्डेय शाही ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा स्कूली छात्र-छात्राओं तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने गुरूनानक चाौक से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जीजीआईसी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त व डीएम ने मतदाता पुनरीक्षण में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा आयुक्त व डीएम ने हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर कर मतदान करने का संदेश दिया। 
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आयुक्त देवीपाटन एसवीएस रंगाराव ने मतदाता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। भारत में जितने भी चुनाव होते है, उनको निष्पक्षता से संपन्न कराने की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग की होती है। इस अवसर आयुक्त ने कोविड-19 से बचाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। 
जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कहा कि निर्वाचन ही लोकतंत्र की आधारशिला है तथा भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है। उन्होंने कहा कि दिनोंदिन भारत निर्वाचन आयेग द्वारा निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता लाने के लिण् सी-विजिल एप, पोस्टल बैलेट,हैलो वोटर्स नाम से रेडियो प्रोग्राम संचालित करने के साथ ही डिजिटल ई-इपिक का शुभारम्भ भी किया गया है। 
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का गठन भारतीय संविधान के लागू होने से एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हुआ था। इसलिए हर साल 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश में सरकारों और अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अनेक काय्रक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे कि देश की राजनैतिक प्रक्रियाओं में लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हर वर्ष आयोजन सभी भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस यह भी बताता है हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी है। प्रत्येक चुनाव में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करनी चाहिए। प्रत्येक नागरिक को 25 जनवरी को लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए शपथ लेनी चाहिए कि वे देश की स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की लोकतांत्रिक परम्परा को बरकरार रखेंगेे और प्रत्येक चुनाव में धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय, भाषा आधार पर प्रभावित हुए बिना निर्भिक होकर मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन देश के प्रत्येक मतदाता को अपनी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर  मतदाताओं को  जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों के द्वारा  विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रंगोली, वाद-विवाद, पोस्टर व प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। आयुक्त व डीएम ने पोस्टर व रंगोली का अवलोकन कर छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर दीप सामाजिक संस्था, अनाम नाट्य संस्था द्वारा मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। लोक कलाकार व गायक शिवपूजन शुक्ला ने अवधी गीत तथा पेन्टर नफीस द्वारा मतदाता जागरूकता की पेन्ंिटंग के माध्यम से जागरूक करने का काम किया गया। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, उपजिला निर्वाचन  अधिकारी राकेश सिंह, सीआरओ आर0आर0 प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी, एसडीएम सदर कुलदीप सिंह, एसडीएम करनैलगंज ज्ञानचन्द्र गुप्ता, तहसीलदार पुष्कर मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी जंगजीत वर्मा, प्रभारी नायब तहसीलदार इवेन्द्र कुमार, जिला विद्यायल निरीक्षक एके त्रिपाठी, स्वीप प्रभारी प्रदीप मिश्र, आरबी सिंह बघेल, राम नगीना यादव, उर्मिला पाण्डेय, राजेश द्विवेदी, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, अभय श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*