*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रांतीय आवाहन पर भाकपा कार्यालय में महिला किसान दिवस का आयोजन का.श्रीमती बेलिया की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि का.अमित यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ*



*ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा

कूट: 18 जनवरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रांतीय आवाहन पर भाकपा कार्यालय में महिला किसान दिवस का आयोजन का.श्रीमती बेलिया की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि का.अमित यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
का.अमित यादव ने कहा कि सरकार तीनों काले कृषि कानूनों को लागू कराने के लिए दमनात्मक कार्यवाही कर टालमटोल कर रद्द नहीं करना चाहती है । उ.प्र. में महिला हिंसा लगातार बढ़ रही हैं हमारी पार्टी मुखर होकर महिलाओं की आवाज उठाती रही है । किसान आंदोलन इस भीषण सर्दी में भी चल रहा है किसान अपने हक के लिए दिल्ली बॉर्डर पर तैनात है जिनकी बात को सरकार द्वारा तत्काल मान लेना चाहिए।
का.बेलिया ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि मोदी सरकार को हिटलर शाही छोड़कर किसान हित में तीनों काले कानून वापस ले लेना चाहिए। यू पी सरकार में अराजकता, महिला हिंसा व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है , महिलाएं आज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।आज जरुरत है कि सभी महिलाओं को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से जुड़कर एकजुटता के साथ मुकाबला करने को तैयार होना चाहिए ।
उधर मानिकपुर क्षेत्र में गढचपा गांव में भी महिला किसान दिवस मनाया गया।
वक्ताओं में का.कमलेश,का.शकुन्तला,भानमती आदि ने सम्बोधित किया।
महिला किसान दिवस पर शांति,लक्ष्मी, सोनिया, रामसखी,तारा, देवकी, बिंदियां,रानी , पुष्पा आदि उपस्थित रहीं।
अमित यादव एड.
जिला सचिव
सीपीआई चित्रकूट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*