*कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा
गोण्डा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय सुभाषनगर 64 पर आज 72वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडा रोहण किया गया। एवं भारत माता की जय, जय जवान जय किसान, 26 जनवरी अमर रहे के नारे लगाते हुए ध्वजारोहण किया गया। साथ ही शपथ दिलाया गया।
हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार,अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब मे व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 ई0 (मिति मार्गशीष शुक्ला सप्तमी,संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद्द्वारा संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं ।
जिसमे कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ कम्युनिस्ट
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य सत्यनारायण त्रिपाठी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नगर सचिव उत्तर प्रदेश भवन सन्निर्माण श्रमिक यूनियन देवीपाटन मंडल अध्यक्ष कामरेड सुरेश कनौजिया,मयंकर तिवारी जनवादी अध्यक्ष माँ फाउंडेशन व नेता नवजाव सभा,खुशबू कनौजिया छात्र नेता,अभिमन्यु तिवारी,तीरथ राम सोनी रिटायर फौजी, रमजान अली,सुनील बारी,प्रमोद त्रिपाठी, पिंटु भारती, दिलशाद सिद्दकी, सहित लोगो ने शपथ ग्रहण किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें