*भवानीपुर के ग्रामीणों की समस्या को सीडीओ ने संज्ञान,जांच के आदेश*


ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा

गोंडा।केंद्र और प्रदेश सरकार जहां गांव-गांव और जन-जन तक योजनाओं का लाभ देने के लिए सालों से प्रेरित और प्रोत्साहित कर रही है वहीं दूसरी तरफ विकासखंड मुजेहना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानी पुर में इसकी धज्जियां ग्राम प्रधान और विकासखंड के जिम्मेदार धडल्ले से उडा चुके हैं जिससे नाराज ग्रामीणों ने जनसूचना और घोटालेबाजों पर कार्यवाई की मांग किया है।
बीते कुछ दिनों पहले ग्रामीणों ने ग्रामसभा में कराए गये कार्यों की विवरण जनसूचना के तहत  मांग की है।ग्रामीणों ने मनरेगा योजना से कराए गए कार्यों,राज्य वित्त,चौदहवां वित्त योजना,शौचालय,खडंजा नर्माण समेत कई योजनाओं व कार्यों का विवरण मुख्य विकास अधिकारी और जन सूचना अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत में हुए कार्यों की सूचना मांगी है। महेश कुमार,राम उग्गर ओझा व अरुण कुमार ने शिकायती पत्र में कहा कि ग्राम पंचायत में हुए कार्यों को लेकर प्रधान,ग्राम पंचायत अधिकारी मिलीभगत करके सरकारी लाखों रुपयों का घोटाला किया है।वहीं शौचालय के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा बारह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि को लाभार्थियों को बेवकूफ बनाकर हड़प लिया गया है जिसकी वजह से पूरे ग्राम पंचायत में लगभग चालीस फीसदी शौचालय निर्माण कुल हो सका है।परेशान ग्रामीणों ने सामूहिक समस्या को देखते हुए विकास कार्यों में घोर लापरवाही व घोटाले की आशंका जताते हुए त्वरित कार्यवाई की मांग प्रशासन से की थी।सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने संज्ञान में लेते हुए जांच का आदेश दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*