*72वा धूमधाम से मनाया गया नारायण पब्लिक स्कूल में हुआ रंगारंग कार्यक्रम।स्कूल मे पहुँचे विधायक का किया गया जोरदार स्वागत।*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा
गोंडा मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूरी पर तरबगंज
तरबगंज थानाक्षेत्र में 72वा गणतन्त्रदिवस धूमधाम से मनाया गया चारो तरफ 26जनवरी की धूम मची हुई थी हर स्कूल कालेज में झन्डारोहण करने के बाद लोग मुख मीठा कर रहे थे।वही नारायण पब्लिक स्कूल में भब्य प्रोग्राम का आयोजन किया गया था जहाँ पहुँचे तरबगंज विधायक का जोरदार स्वागत किया गया।जो यादगार बन गया।
बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा धौरहराघाट के मजरा झामपुरवा में संचालित हो रहे नारायण पब्लिक स्कूल में 72वाँ गणतन्त्रदिवस धूमधाम से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झन्डारोहण के बाद रंगारंग कार्यक्रम शुरू किया गया।स्कूल में पहुँचे तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पाण्डेय का जोरदार स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन कर रहे स्कूल प्रबंधन के तेजतर्रार रोते को हँसाने की क्षमता रखने वाले हमेशा चेहरे की मुस्कान से पहचान बनाचुके युवासमाजसेवी/कवि रविन्द्र पाण्डेय ने विधायक को माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया जिस पर स्कूल मे बैठे सभी बच्चे व अविभावको ने ताली बजाकर उत्साह बर्धन किया बाद में विधायक के साथ आये क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्तियो समाजसेवियों व पत्रकारो का बैंच लगाकर स्वागत किया गया स्वागत समारोह के बाद स्कूल के बच्चो ने भक्ति गीतो पर डांस किया वछोटे बच्चो ने भक्ति गीत गाया क्लास 4में पढ़ने वाले सत्यम मिश्रा के 370हटने पर गाया गया भक्ति गीत बेहद लोकप्रिय रहा जिस सभी लोगो ने ताली बजाकर उत्साह बर्धन किया इसी तरह कार्यक्रम शाम पाँच बजे तक चलता रहा रविन्द्र पाण्डेय के सफल संचालन से कार्यक्रम यादगार बन गया।
इस कार्यक्रम मे क्षेत्र के ग्रामसभा प्रधान रघुवर दयाल तिवारी स्कूल प्रबंधन के संरक्षक श्री घनश्याम पाण्डेय,प्रधानाचार्य अवनींद्र पाण्डेय,कार्यक्रम के संचालक रविन्द्र पाण्डेय,क्षेत्र के सपा नेता गुड्डू सिंह, भाजपा नेता अनिल पाण्डेय पत्रकार रमेश कुमार मिश्र व सोनिया तिवारी के साथ क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्ति स्कूल से जुड़े अध्यापकगण स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चे मौजूद थे।इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक समपन्न कराने में अहम योगदान युवासमाजसेवी/कवि रविन्द्र पाण्डेय का था जो स्कूल संचालन के भी मुखिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें