*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस*



*ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा

करनैलगंज गोण्डा - समूचे क्षेत्र  में 72वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान  ध्वजारोहण के उपरान्त पुलिस चौकी चचरी प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता , व हेड कांस्टेबल राजू सिंह ने करीब सैकड़ों बच्चों को मिठाइयां बांटी । गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए चौकी प्रभारी  ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपना रक्त बहाने और प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों को देश कभी भुला नहीं पाएगा। उनके बलिदान के कारण ही आज हम सब खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं और आजादी के बाद हमारा देश हर क्षेत्र में विकसित हुआ है। परन्तु अमर शहीदों ने जो स्वराज का सपना देखा उसे हम अभी तक पूरी तरह हासिल नहीं कर पाए हैं इसके लिए हम सबको उनके बताए हुए मार्गों का अनुकरण कर अपने में आत्मसात करने की जरूरत है तभी हमारा राष्ट्र तरक्की कर पाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों, मजलूमों तथा आखिरी पंक्ति के व्यक्तियों के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है और इसके लिए सतत कार्य भी कर रही है। इसके अलावा सरकार द्वारा हर व्यक्ति को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाएं व विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है तथा प्रदेश में आवागमन हेतु सड़को, पुलों, पेयजल व्यवस्था बिजली, आयुष्मान कार्ड, सहित तमाम विकास कार्यों को सरकार ने अमली जामा पहनाया है। इस दौरान  सिपाही संदीप कुमार यादव , इमरान खान , होम गॉर्ड कमल किशोर शुक्ल , व अजय कुमार सिंह सचिव महेंद्र कुमार सिंह राजा भाई आदि तमाम गड़मान्य उपस्थित रहे । 
वही प्राथमिक विद्यालय नकार व काशीपुर में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ गड़तंत्र दिवस मनाया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*