*70 लाख रुपये मुझ तक पहुंचा दो तुम्हारे बेटे को छोड़ दिया जाएगा* *गौरव हालदार एससीपीएम कॉलेज गोंडा में बीएएमएस का छात्र है। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहकर के पढ़ाई कर रहा था*






  ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा
गोण्डा । जनपद में किडनैपरों द्वारा एक युवक का अपहरण कर 70 लाख की फिरौती मांगे जाने का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है । लापता छात्र के पिता की तहरीर पर नगर कोतवाली में एफ आई आर दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
*नगर कोतवाली गोंडा*
*क्या है पूरा मामला*
गोंडा जनपद मुख्यालय पर स्थित एससीपीएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंस गोण्डा़ लखनऊ रोड हरीपुर में अध्ययनरत बीएएमएस का छात्र गौरव हालदार कल दोपहर से लापता है। अपहरणकर्ताओं द्वारा उसका अपहरण कर 70 लाख की फिरौती मांगी गई है।

कौन है जिसकी गोंडा में kidnapping हुई है?

थाना नगर कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी निखिल हालदार पुत्र नील रतन हालदार का पुत्र गौरव हालदार एससीपीएम कॉलेज गोंडा में बीएएमएस का छात्र है। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहकर के पढ़ाई कर रहा था। सोमवार 19 जनवरी को करीब तीन-चार बजे के आस कॉलेज से गायब हो गया मंगलवार को दोपहर निखिल के मोबाइल पर कॉल आई कि आपके बेटे का अपहरण कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक गोंडा कार्यालय 22 जनवरी तक 70लाख रुपये मुझ तक पहुंचा दो तुम्हारे बेटे को छोड़ दिया जाएगा। इसकी सूचना के बाद अपने लापता पुत्र की तलाश में जुटे परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम मौके पर पहुंचे और लापता छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए टीम गठित कर रवाना कर दिया । इसके अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम को भी सक्रिय करते हुए लापता छात्र के सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास कर रही हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*