*16.01.2021* *मतदाता सूची में नाम जोड़ने और घटाने के लिए रिश्वत मांगने वाली लेखपाल को डीएम ने किया सस्पेंड, बैठाई जांच*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोंडा
भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम मार्कंडेय शाही का जीरो टॉलरेंस जारी है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने व काटने के लिए लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत संज्ञान में आते ही डीएम श्री शाही ने ग्राम बिसवां गणेश, खरहटिया, विकासखंड पंडरीकृपाल की लेखपाल दीपा सैनी को सस्पेंड करते हुए संबन्धित लेखपाल के खिलाफ जांच बैठा दी है तथा लेखपाल के पर्वेक्षनीय अधिकारियों की भूमिका तथा नियंत्रण में शिथिलता के लिए भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बताते चलें कि आज दोपहर ग्राम बिसवां गणेश, खरहटिया, की लेखपाल दीपा सैनी द्वारा रिश्वत मांगने का प्रकरण संज्ञान में आया था जिस पर डीएम ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने बताया की मतदाता सूची में नाम जोड़ने और घटाने को लेकर आई इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित सभी अधिकारियों का भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें