*RPF पोस्ट गोंडा*


    ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा

आज दिनांक 22.12.2020 को मुखबिर खास द्वारा सूचना दिया गया कि एक व्यक्ति  जो रेल टिकटों की दलाली करता है रेलवे स्टेशन गोंडा के सर्कुलेटिंग  एरिया  में रेल टिकट बनवाकर बेचने की बात कर रहा है। उक्त सूचना पर उप निरीक्षक छोटेलाल यादव साथ कांस तेजनाथ यादव एवम cib गोंडा hc श्रीराम सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचे। सर्कुलेटिंग एरिया में लगे रेल इंजन के पास खड़े एक व्यक्ति की तरफ मुखबिर द्वारा इशारा किए जाने पर उक्त व्यक्ति के पास  पहुंचकर अपना परिचय देते हुए पूछताछ किया गया तो  उसने अपना नाम शिवपूजन दुबे पुत्र सन्तोष कुमार दुबे निवासी ग्राम परसा महेसी थाना करनैलगंज जिला गोंडा बताया   उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक आरक्षित रेल टिकट व एक मांगपत्र मिला । उक्त टिकट गाड़ी संख्या 09038 यात्रा तिथि 23.12.2020  स्लीपर क्लास कुल 04 व्यक्तियों  का था ।  जिसकी कीमत 3460 रुपए था 
उक्त व्यक्ति द्वारा किए गए कार्य  को रेल अधिनियम के दरा 143 का बखूबी जुर्म बनता पाकर उक्त स्टाफ द्वारा समय 15.10 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध रेसुब पोस्ट गोंडा पर मु. अ.स.  924/2020 सरकार बनाम शिवपूजन दुबे दिनांक 22.12.2020 पंजीकृत किया गया है।जांच asi हवालदार राम द्वारा की जा रही है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*