*उन्नति की राह में आखिर क्यों पीछे रह गया इटियाथोक?*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मुख्यालय से 20 किलोमीटर पर इटियाथोक अभी हाल ही में जनपद के कई ग्राम पंचायत क्षेत्रों को प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत बनाने के लिए आदेश जारी कर किया है।।जिनमे मुजेहना ब्लॉक के ग्राम पंचायत धानेपुर अथवा बेलसर ब्लॉक के तरबगंज क्षेत्र को शामिल किया गया है । ज्ञातव्य है की विकास की गति को देखते हुए ये क्षेत्र सभी सुख सुविधाओं से सम्पन्न हैं और नगर पंचायत बनने की अहर्ताएं पूरी करता है इसलिए क्षेत्र वासियों की मांग पर इन ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए हमारे जन प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के उच्चीकृत के लिए प्रयास किया किन्तु अब इटियाथोक क्षेत्र के लोगों ने यह सवाल उठाना शुरू कर दिया है की आखिर इटियाथोक को नगर पंचायत बनाने की पैरवी क्यों नही की गयी। जबकि यहां रेलवे स्टेशन होने के साथ कई बड़े और प्रसिद्द धार्मिक स्थल क्षेत्र में स्थित होने के साथ वो सारी अहर्ताएं पूरी करता है जो नई नगर पंचायतें पूरी करती हैं ! क्षेत्र के बुद्धजीवी लोगों का मानना है की प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के साथ सौतेला ब्यवहार किया गया है जिसके चलते इटियाथोक नगर पंचायत बनने की शर्तें पूरी करने के बावजूद तरक्की की राह में आज सबसे पीछे खड़ा है। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं प्रतिष्ठित किसान शुक्ला प्रसाद शुक्ला व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष पण्डित दिनेश कुमार तिवारी,युवा समाजसेवी प्रसपा नेता कय्यूम खान, युवा समाजसेवी अजीम वारसी जिला सचिव , पूर्व प्रधान दिनेश शुक्ल आदि ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी। जिला अध्यक्ष पण्डित दिनेश कुमार तिवारी ने कहा, इटियाथोक क्षेत्र काफी विकसित क्षेत्र होने के साथ यहां कई धार्मिक स्थल मौजूद हैं, कोतवाली, बैंक, डाकघर, हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, स्टेट हाइवे, सहित सभी सुविधाएं होने के बावजूद नगर पंचायत का दर्जा ना मिलना क्षेत्र के प्रति हमारे जन प्रतिनिधियों की स्पष्ट उदासीनता को दर्शाता है। प्रतिष्ठित किसान शुक्ला प्रसाद शुक्ला ने कहा, क्षेत्र में वे सभी सुख सुविधाये उपलब्ध हैं जो किसी ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनने में सहायक होती हैं किन्तु हमारा इटियाथोक क्षेत्र लोगों की उदासीनता के कारण उच्चीकृत से वंचित रह गया है। जिला सचिव प्रसपा अजीम वारसी का कहना कि राजनीतिक उपेक्षा मुख्य कारण है। कय्यूम खान युवा समाजसेवी ने कहा शासन व प्रशासन की राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण इटियाथोक विकास से पीछे रह गया। पूर्व प्रधान दिनेश शुक्ल ने कहा विकास व नगर पंचायत बनाने के लिए संघर्ष किया और करेंगे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें