*अवैध तरीके से चल रही इटियाथोक में एक पैथोलॉजी की उच्च अधिकारियों से की गई शिकायत*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा मुख्यालय 20 किलोमीटर इटियाथोक कसबे सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के बगल संचालित हेल्थ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में कई तरीके की जांच करने का दावा किया जा रहा है जबकि मौके पर उस जांच से संबंधित ना तो कोई प्रशिक्षित डॉक्टर उपलब्ध है और ना ही उपकरण फिर कैसे हो रही है जांच कौन कर रहा है जांच यह एक बहुत बड़ा यक्ष प्रश्न है इस संबंध में करुआ पारा निवासी राधा रमण ओझा ने इस अवैध तरीके से चल रही पैथोलॉजी के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य निदेशक लखनऊ को पत्र देकर इसकी जांच कराने की मांग की है उन्होंने अपने शिकायती पत्र में दर्शाया है 16 दिसंबर को पैथोलॉजी सेंटर पर वह अपनी पत्नी की जांच कराने गए थे वहां पर ₹600 की फीस जमा कराई गई जब उन्होंने इस संबंध में रसीद मांगी तो वहां पर एक महिला कर्मी ने बताया कि यहां रसीद नहीं दी जाती है जब उन्होंने पूछा कीबोर्ड पर लिखा हुआ है कंप्यूटराइज पैथालोजी तो फिर रसीद क्यों नहीं दी जा रही है तो इस पर महिला कर्मी ने बताया जांच करवाना है तो करवाओ वरना मत करवाओ , पैथोलॉजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक की मिलीभगत से आम जनमानस के लूट खसोट के उद्देश्य से चलाया जा रहा है इस पैथोलॉजी पर ना तो कोई प्रशिक्षित डॉक्टर है ही नहीं इसे देखकर यही लगता है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पैथोलॉजी की मिलीभगत प्रथम दृष्टया उजागर हो रही है इससे पूर्व इस संबंध में एक खबर प्रकाशित की गई थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षका श्वेता त्रिपाठी ने जांच कर उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया था लेकिन आज तक कोई जांच नहीं हुई इससे साफ स्पष्ट है कि मिलीभगत का गोरखधंधा अनवरत जारी है अब इस संबंध में शिकायतकर्ता राधारमण ओझा ने बताया इस पैथोलॉजी के खिलाफ उन्होंने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है अब देखना है कार्यवाही होती है कि शिकायती पत्र ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है कुल मिलाकर यह तो एक बानगी है इसी तरीके से कई पैथोलॉजी आम जनमानस को ठग रही है वहीं स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी इन पर कार्यवाही करने की बात तो दूर इधर रुख करना भी गवारा नहीं समझते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें