*रेहराबाजार *दबंगों ने गूंगे,बहरे युवक को खम्भे में बांधकर लोहे की राड से पीटा,डॉक्टर ने किया रेफर*:-

ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा

बलरामपुर जनपद के उतरौला तहसील अन्तर्गत थाना रेहरा बाजार के कुछ दबंगों ने ग्राम सभा कुशमौरा के एक मूकबधिर व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी।पीड़ित के चचेरे भाई नटवर लाल वर्मा ने बताया कि मेरा चचेरा भाई खेमराज वर्मा जो गूंगा व बहरा है उसे तिवारिक पुरवा ग्रामसभा बढ़या फरीद खां के रमेश तिवारी,बृजेश तिवारी पुत्र अयोध्या प्रयास तिवारी आज सुबह खम्भे में बांधकर लोहे की राड से मार रहे थे जानकारी मिलने पर हम परिजनों ने पहुंच कर उसे बचाया और एम्बुलेंस 108 के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार में भर्ती कराया।उसके बाद यूपी 112 को भी सूचना दी गयी और थानाध्यक्ष रेहरा बाजार को प्रार्थना- पत्र दिया गया है।वहीं डॉ0 सीपी गौतम ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को को देखते हुए जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया है वहीं जानकारी करने पर थाना प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार पारस प्रसा।द ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार परर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*