*डीवाईएफआई ने छपिया ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा भारत बंद के समर्थन में भारत की जनवादी नौजवान सभा(डीवाईएफआई) के पदाधिकारियों ने छपिया ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित 8 सूत्री मांगपत्र एडीओ आईएसबी इदल प्रसाद को सौंपा। दिये गये मांगपत्र में तीनों किसान विरोधी अध्यादेश वापस लिये जाने,बिजली संशोधन विधेयक 2020 वापस लिये जाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और मजबूत किये जाने, सभी रिक्त सरकारी पदों पर तत्काल भर्ती शुरू किये जाने,सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग बंदकर संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने,मनरेगा में मजदूरों को दो सौ दिन काम व छ सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी दिये जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।इस मौके पर संगठन के जिला सचिव आशीष सिंह,अमित यादव, अंकित पाण्डेय, रजनीश सिंह, सौरभ सोनी, संदीप कुमार, अजय, आमीन आदि शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*