*जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार इटियाथोक, नगर पंचायत का दर्जा आखिर क्यों नहीं मिल पा रहा है इटियाथोक को*


ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा मंडल मुख्यालय सें 20 किलोमीटर दूरी पर  बलरामपुर मार्ग पर स्थित इटियाथोक ग्राम पंचायत जो काफी वर्षों से नगर पंचायत बनने आशा लगाकर शासन व प्रशासन की तरफ देख रहा है अब यहां के जनप्रतिनिधियों की तारीफ करें या बुराई आखिर इटियाथोक ग्राम पंचायत को उपेक्षित क्यों रखा जा रहा है इस प्रश्न का जवाब इटियाथोक की जनता शासन व प्रशासन से चाह रही है यहां के कुछ माननीय अपनी रोजी रोटी सेकने के लिए इसे नगर पंचायत बनने नहीं दे रहे हैं इटियाथोक की कुछ प्रमुख समस्याएं हैं जो शायद ग्राम पंचायत रहते दूर नहीं हो सकती सबसे बड़ी समस्या जल निकासी विसुही पुल का सकरा होना व जर्जर इटियाथोक से लेकर पृथ्वीनाथ जाने वाली सड़क की दुर्दशा , इटियाथोक को नगर पंचायत का दर्जा पांच मूल समस्याएं जो लगातार यहां के पूर्व प्रधान दिनेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में लगातार शासन व प्रशासन तक पहुंचाई जा रही है उसके बाद भी इन समस्याओं को दूर करने की तरफ शासन व प्रशासन इस तरफ ध्यान क्यों नहीं दे रहा है  इस प्रश्न का उत्तर यहां की जनता मांग रही है इटियाथोक को नगर पंचायत बनाने के लिए जो भी अहर्ताएं चाहिए वह लगभग पूरी हो रही है दर्जनों विद्यालय ,थाना कोतवाली, रेलवे स्टेशन, आधा दर्जनों बैंक, पोस्ट ऑफिस, विद्युत सब स्टेशन गोंडा बलरामपुर हाईवे, 20 हजार के आसपास जनसंख्या जो नगर पंचायत बनाने के लिए मूलभूत जरूरतें हैं, मेहनौन विधानसभा में धानेपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया जा रहा है इससे मेहनौन वासियों में खुशी की लहर है वही इटियाथोक की जनता इस बात से हैरान है इटियाथोक को नगर पंचायत बनाने के लिए काफी अर्से से मांग की जा रही है वहीं जनप्रतिनिधियों के द्वारा आश्वासन भी दिया जा रहा है उसके बाद भी इस को नगर पंचायत का दर्जा क्यों नहीं दिया गया जनता में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि नगर पंचायत ना बनने की बात कह रहे हैं सूत्रों की माने तो मेहनौन विधायक व सांसद गोंडा भी चाहते हैं इटियाथोक नगर पंचायत बनाया जाए उसके बाद भी कुछ लोग नगर पंचायत ना बनने देने में अड़ंगा लगा दे रहे हैं वर्तमान प्रवेश को देखते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि जिस से इटियाथोक बाजार को एक आदर्श बाजार बनाया जा सके इतना बजट ग्राम पंचायत में नहीं आता है यदि नगर पंचायत का दर्जा मिल जाता है सभी व्यवस्थाएं संभव हो जाएंगी जो एक आदर्श बाजार बनने के लिए चाहिए चाहे वह बजट की व्यवस्था हो या अन्य व्यवस्था इस संबंध में पूर्व प्रधान दिनेश कुमार शुक्ल से हमारे संवाददाता ने जब बात की तो उनका दर्द छलका उन्होंने कहा कि 5 मूलभूत समस्याओं को लेकर वह लगातार प्रयासरत है वहीं कुछ लोग इसलिए अड़ंगा लगा रहे हैं कहीं उनकी राजनीति ना चल जाए और वह पीछे न छूट जाए उन्होंने बताया विसुही  पुल अति जर्जर अवस्था में है इटियाथोक से लेकर पृथ्वीनाथ तक की सड़क की दयनीय स्थिति है बाजार में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है इटियाथोक रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी की मांग की गई इटियाथोक को नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए उन्होंने काफी प्रयास किए लेकिन कुछ लोगों ने इसमें लगातार अडंगा लगा रहे हैं राजनीति की साजिश का शिकार हुआ है इटियाथोक  अब तक इसे नगर पंचायत का दर्जा मिल जाना चाहिए उन्होंने बताया इन पांच समस्याओं को लेकर वह लगातार प्रयास कर रहे हैं और करते रहेंगे जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता है उनका संघर्ष जारी रहेगा अब देखना दिलचस्प है शासन व प्रशासन इन समस्याओं का समाधान करता है या राजनीति का शिकार बनता रहेगा, तो कहीं ऐसा ना हो इटियाथोक के मतदाताओं के द्वारा सत्ता में कुछ उलटफेर न कर दे दबी जुबान में लोग यही कह रहे , आगामी चुनाव में देखना दिलचस्प होगा की जनता विकास को देखकर वोट करती है या दारू , पैसा जात -पात को देखकर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*