*गोंडा के एक प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों का हुआ नुकसान*!
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोंडा में रविवार देर रात 11:00 बजे एक प्लास्टिक की सामान के गोदाम में आग लग गई देखते ही देखते आग बेकाबू होने लगी आग की लपटें दूर तक फैल रही थीआग की चपेट में आने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया शहर के बीचो-बीच चौक से सटे मालवीय नगर इलाके की सकरी गली में स्थित एक प्लास्टिक सम्मान के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया एहतियात बरतते हुए गोदाम के आसपास के घरों को खाली करा लिया गया आग का विकराल रूप देखकर लोगों में दहशत का माहौल था मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से लोगों को दूर किया!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें