*अपनी सोच व दूरदर्शिता से थानों का कर रहे हैं कायाकल्प - प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
वो लौ बार-बार जलती थी,और हर बार हवा का झोंका उसे बुझा देता।बावजूद उस लौ ने जलना नहीं छोड़ा, और आज ये एक बड़े बदलाव की लौ बन चुकी है।आलम यह है, कि उस शख्स की चर्चा हर एक व्यक्ति की जुबां पर है। जो नित प्रतिदिन कामयाबी की नई-नई इबारत लिख रहे हैं। और ये सब मुमकिन हुआ है, एक अफसर की नई सोंच, बुलंद हौसलों और मजबूत इरादों के दम पर। एक ऐसे पुलिस अधिकारी, जिन्होंने सामाजिक बदलाव को ही अपनी जिंदगी का मकसद बना लिया।वैसे तो जब किसी पुलिस अधिकारी का जिक्र होता है, तो दिमाग में एक सख्त और रौबदार अफसर की छवि उभर आती है, नीली बत्ती वाली गाड़ी, सरकारी तामझाम और जी हुजूरी करते मुलाजिम। लेकिन कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं, जिनका अलहद अंदाज जनता का दिल जीत लेता है, वो अपनी जिम्मेदारियों से ज्यादा इंसानियत को तवज्जो देते हैं। उनके लिए किसी पद के कोई मायने नहीं होते। वो काम के प्रति भी बखूबी अपना दायित्व निभाते हैं, और सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सिस्टम में मौजूद विसंगतियों से विचलित होने के बजाए हालात और समाज को बदलने के लिए वो जी-जान से जुट जाते हैं। ऐसे ही एक दमदार शख्सियत हैं 2018 बैच के पुलिस इंस्पेक्टर और वर्तमान में इटियाथोक थाने के कोतवाल संजय कुमार दूबे।जिन्होंने अपने अथक प्रयासों व जन सहयोग से जनपद के कई थानों का कायाकल्प कराया, जिनमें मुख्य रुप से थाना धानेपुर व वजीरगंज थाना शामिल है।आपको बता दें, कि 19 मार्च 20 को श्री दूबे के निरंतर मेहनत व कर्तव्यनिष्ठता के परिणाम स्वरुप आईएसओ द्वारा प्रमाणित मंडल का अग्रणी थाना वजीरगंज बना। वर्तमान में इटियाथोक कोतवाली के लिए सपनों के पंख दिए।साथ ही अपनीसंवेदनशीलता और कार्यशैली से ब्यूरोक्रेसी को लेकर आम आदमी की सोच बदली और प्रशासन के प्रति जनता में विश्वास भी पैदा किया।
मजबूत इरादों वाले इंस्पेक्टर, जिनके लिए कुछ भी नहीं है नामुमकिन वर्तमान में इटियाथोक थाने की कायाकल्प करने में पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं उन्होंने बताया इससे पूर्व गोंडा जनपद की वजीरगंज तरबगंज व धानेपुर की तस्वीर बदल चुके हैं इटियाथोक थाने की बारी है कार्य प्रगति पर है शीघ्र ही पूरी तरीके से कायाकल्प कर उद्घाटन किया जाएगा इनकी कार्य की प्रशंसा क्षेत्रवासियों में हो रही है वही थाने में आने वाले मामलों की संख्या में भी कमी आई है क्योंकि मामला आते ही उसका त्वरित निस्तारण कराने में माहिर है इटियाथोक थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें