*पूर्व विधायक रमेश गौतम व मसूद खां बसपा से निष्कासित*




 ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
गोण्डा। जिले की तरबगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे रमेश कुमार गौतम व कटरा बाजार के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं लोकसभा प्रत्याशी रहे मसूद आलम खां को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता तथा अनुशासनहीनता के आरोप में बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए बसपा जिलाध्यक्ष मनोज कनौजिया ने बताया कि पूर्व विधायक रमेश गौतम व मसूद आलम खां को पार्टी में घोर अनुशासनहीनता अपनाने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की दी गई रिपोर्ट की विभिन्न सूत्रों से छानबीन करने के बाद आज इन दोनों लोगों को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों को अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। इसलिए पार्टी व मूवमेंट के हित में दोनों लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
वहीं दूसरी तरफ बसपा से निष्कासित मसूद आलम खान का कहना है कि वह पूर्व विधायक रमेश गौतम के साथ बुधवार को पत्रकार वार्ता में अपना पक्ष रखेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*