*ग्रामीणों ने सरकार की योजनाओं पात्रों तक न पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधान को ठहराया जिम्मेदार*

     ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा

एक तरफ सरकार गांव गांव योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है वही ग्राम प्रधान सहित उसकी ही मातहत सरकारी कर्मचारी योजनाओं पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं जिसकी एक बानगी गोंडा जनपद के रुपईडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भंगहा के भागू पुरवा पर सटीक बैठती है जहां लगभग 30 परिवार अपना जीवन यापन करते हैं यहां की निवासियों कुन्नू, पंडित रिजवाना,सहीतुल,सबीबुन  मोहम्मद शरीफ सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यहां के प्रधान किसी की नहीं सुनते कई बार उन्होंने प्रधान के साथ साथ सचिव से भी गुहार लगाई उसके बाद भी गांव में किसी को भी शौचालय सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया गया है प्रधान ने वोट ना देने का भी आरोप लगाया यहां के निवासियों ने बताया कि वह शौच के लिए बाहर जाते हैं एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक घर में शौचालय बनवाने के लिए ₹12000 की प्रोत्साहन राशि रही है अब यह राशि कहां जा रही है किसको दी जा रही है करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं उसके बावजूद भी लोग शौच के लिए बाहर जाते हैं उनके घरों में शौचालय नहीं बने हैं इससे पता चलता है राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते ग्राम प्रधान सरकार की योजनाओं को पात्र तक नहीं पहुंचाते हैं जिससे सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है ऐसे में सरकार ऐसे ग्राम प्रधान व सचिव सहित अन्य अधिकारियों पर क्या कार्यवाही करती है यह तो आने वाला समय तय करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*