*गोण्डा घाघरा की कटान ऐली परसोली को लेकर धरना प्रदर्शन कर के श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
आज दिनांक 8/12/20 को 12 बजे से 2 बजे तक सामुहिक धरना के माध्यम से आपका ध्यान ऐली परसौली ब्लॉक बेलसर तहसील तरबगंज जनपद गोण्डा के दरिया बुद 129 घरों के गाँव खेत जहाँ आज भी कटान जारी हैं के बहुत ही महत्वपूर्ण समस्यों के तरफ संगठन आकर्षित करना चाहता हैं
गोंडा ऐली परसोली विकासखंड बेलसर तहसील तरबगंज जनपद गोंडा में जहां लगभग 129 किसान मजदूरों का घर समेत सब कुछ घाघरा में समा गया सब ग्रह हीन हो गए और अगल-बगल किसानों से शरण लेकर या बन्धो के अगल-बगल उसके मकानों में बाल बच्चों सहित गुजर-बसर कर रहे हैं कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मदद मांग चुके हैं लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि उन्हें वादा तो कर देते हैं लेकिन सारा मुआवजा बंदर बांट कर खा लेते हैं इन गरीबों में जिसमें अधिकांश निषाद जो पिछड़ी जाति से आते हैं उनमें से कुछ को अभी 4100 रुपए मिला है आज तक कोई उनकी दशा देखने मौके पर नहीं गया वहां से निर्वासित हुए उसके बगल भी जहां बसे वहां भी कटान आज भी जारी है और वहां से भागकर बन्धो पर जाना चाहते हैं वहां भी जमीदार उन्हें छप्पर रखकर निशुल्क नहीं रहने दे रहे हैं । गांव जो आवाद ग्राम था उसके घर खेत खलिहान अब कहां हैं कैसे हैं कैसे जी रहे हैं कोई देखने सुनने नहीं जाता मौके पर ग्राम प्रधान भी नहीं गए उनकी मुख्य समस्याए यथावत निम्नवत आज भी हैं जहाँ वे किसी किसान से जमीन माँगकर बसे थे लगभग वो सभी नदी के कटान में आ गए हैं आज के धरने के माध्यम से आपका ध्यान निम्न मांगो पर आकर्षित करना मानवीय एवं संवैधानिक हैं हम आपसे आशान्वित हैं कि उन्हें आंदोलित होने के पूर्व उनके निम्न समस्यों पर प्रभावी हस्ताक्षेप अवश्य करेंगे
*प्रमुख मांगे*
1 :- जिनके घर उजड़ गए उन्हें बसाने तथा प्रधानमंत्री आवास की तुरंत सबसे अधिक जरूरत और पात्रता है।
2 :- दरिया बुद हुए 129 परिवार उनके घर आदि व खेत का समुचित मुआवजा समान तौर पर दिलाया जाये
3 :- उन्हें मनरेगा आदि विभिन्न योजनाओं से आच्छादित कर उनके जीवन निर्वाह की समुचित एवं प्रभावी व्यवस्था करायी जाये
4:- जब तक इनको निवास आदि की अस्थाई व्यवस्था न हो जाये तब तक इन्हें बंधे के सुरक्षित साइड पर अस्थाई निवास की व्यवस्था करायी जाये
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें