*पहले कई प्रकार के निधि होते थे लेकिन किसान सम्मान निधि नहीं -पलटू राम*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौंजिया गोण्डा
पूर्व प्रधानमंत्री माननीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर 23 दिसंबर को हर वर्ष मनाया जाने वाला किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम आज कृषि विभाग के सौजन्य से जिला पंचायत सभागार में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पधारे सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि पहले सांसद निधि होता था विधायक निधि होता था जिला पंचायत निधि होता था लेकिन आजादी के बाद पहली बार हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने किसानों के सम्मान में किसान सम्मान निधि की घोषणा की और हर वर्ष किसानों को 6000 मासिक देने की घोषणा की और हमारी सरकार किसानों का हर प्रकार सम्मान देने में कोई कोताही भी नहीं बरत रही वही तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि पहले किसानों के हक की पैसा बिचौलिए खा जाते थे जो हमारी सरकार आने के बाद पूर्ण रूप से किसानों के सम्मान में किसानों के हक का पैसा किसानों के खाते में भेजा जा रहा है वहीं गैसड़ी विधायक शैलेश सिंह शैलू ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने जब किसानों का कर्ज माफ किया तो बड़ा जीत हो रही थी 70000 हजार करोड़ माफ किसानों का किया परंतु हम हर वर्ष हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में किसानों को इतना पैसा दे रही है जिससे कई बार उस मानक को दोहराया जा सकता है और हमारी सरकार किसानों गरीबों मजदूरों मजदूरों के हित में 178 से ज्यादा योजनाएं चला रही है इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक प्रभाकर सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तो वहां पशु चिकित्सा अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी सहित कृषि रक्षा इकाई अधिकारी कई अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं को उपस्थित अतिथियों के सामने किसानों के सामने प्रस्तुत किया इस अवसर पर कई महिला समूह वाह किसानों को ट्रैक्टर की चाबी उपस्थित अतिथियों ने सौंपा तथा विभिन्न क्षेत्रों में कृषि कार्य में कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया कई किसानों ने जरूर बैनर पर चौधरी चरण सिंह जी का फोटो ना होने का मलाल व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें